फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Registration of blood samples started in the women's hospital premises

Hardoi News: महिला अस्पताल परिसर में रक्त नमूनों के पंजीकरण शुरू

Tue, 14 Apr 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Registration of blood samples started in the women's hospital premises
हरदोई। महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की सहूलियत के लिए अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रक्त नमूनों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब अस्पताल परिसर में ही नमूनों का पंजीकरण किया जाएगा और प्रत्येक नमूने पर क्यूआर कोड की स्लिप लगाई जाएगी। इससे रक्त नमूनों के खोने और आपस में बदलने की संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल में अभी रक्त नमूनों के पंजीकरण की व्यवस्था नहीं थी। मरीज का रक्त नमूना लेकर उसे सेंट्रल लैब भिजवाया जाता था। इससे कई बार मरीजों के रक्त नमूने खोने या फिर आपस में बदल जाने की शिकायतें भी आती रहती थीं। पुख्ता ट्रैकिंग न होने से कई बार रिपोर्ट गलत आने की शिकायतों के कारण मरीजों को दोबारा जांच भी करानी पड़ती थी। ऐसी कई शिकायतें प्रधानाचार्य तक भी पहुंचीं हैं। इन्हीं समस्याओं को दूर करते हुए अब परिसर में ही पंजीकरण व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जैसे ही मरीज का रक्त नमूना लिया जाएगा। पंजीकरण कर यूनिक क्यूआर कोड जनरेट कर दिया जाएगा। कोड वाली स्लिप वायल पर चिपका दी जाएगी। स्लिप को सेंट्रल लैब में स्कैन करते ही मरीज का पूरा विवरण सामने आ जाएगा। प्रधानाचार्य जेबी गोगोई ने बताया कि इस व्यवस्था से बेहतर स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed