{"_id":"9de8eac8a6d64f78820244d988c2291c","slug":"registration-may-be-made-traders-take-it-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का कराया जाए ताउम्र रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का कराया जाए ताउम्र रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने बरेली में होने वाले चुनाव को
लेकर सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। पालिका स्थित कार्यालय पर पहुंच कर
उन्होंने खाद्य सुरक्षा एक्ट में व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने को आजीवन
रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।
केंद्र सरकार से जीएसटी हटाने की सिफारिश करते हुए मांगों के पूरा न होने पर व्यापारियों के सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न अब नहीं होने दिया जाएगा। सरकार खाद्य सुरक्षा एक्ट को लागू कर रही, पर इसमें व्यापारियों का आजीवन पंजीकरण किया जाना चाहिए।
बार बार पंजीकरण करवाकर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। खाद्य सामग्री में मिलावट और जांच में हो रहे उत्पीड़न पर कहा कि मिलावट के लिए कानून बनाया जाए और जिला स्तर पर जांच के लिए प्रयोगशालाएं बनें। व्यापारियों को एकजुट होेने का मंत्र देेते हुए कहा कि अप्रैल में बरेली में प्रदेश स्तर पर चुनाव होंगे, जिसके लिए सदस्यता अभियान तेज करें।
कहा कि जब तक व्यापारी एकजुट नहीं होंगे तब तक उनकी मांगों को पूरा भी नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा लगाए जा रहे जीएसटी को भी हटाने की सिफारिश करने के साथ कानून व्यवस्था पर भी प्रहार किए। कहा कि यदि व्यापारी व संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो संगठन के चुनाव बाद व्यापारी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, महामंत्री अजय टंडन, युवा जिलाध्यक्ष विभू गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी, कैलाश गुप्ता, रजनीश गुप्ता तथा राजन द्विवेदी मौजूद थे।