फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Regional presidents devised the strategy for the conferences scheduled in Lucknow on the 16th and 17th.

Hardoi News: 16 और 17 को लखनऊ में आयोजित सम्मेलनों की रणनीति बना गए क्षेत्रीय अध्यक्ष

Tue, 13 Oct 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Regional presidents devised the strategy for the conferences scheduled in Lucknow on the 16th and 17th.
हरदोई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार शाम बैठक की। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक से पहले कार्यालय के नवीनीकृत बैठक कक्ष का उद्घाटन भी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया। इसका नामकरण जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष और कई बार मंत्री व सांसद रहे गंगाभक्त सिंह के नाम पर किया गया है।
विज्ञापन

पार्टी के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 16 अक्तूबर को शिक्षक मतदाता सम्मेलन का आयोजन लखनऊ में किया गया है। इसी तरह स्नातक मतदाता सम्मेलन 17 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित है। दोनों सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उक्त दोनों सम्मेलनों में जिले से संबंधित लोगों का प्रतिभाग जरूर कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों चुनावों को लेकर अब तक हुई तैयारियों के बारे में जानकारी भी ली। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं से संवाद पर बल दिया। पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखने की बात भी कही। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, स्नातक चुनाव प्रभारी जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, शिक्षक चुनाव प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, पन्ने सिंह, धनंजय मिश्रा, शुभम सिंह, कछौना के नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed