फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raid continues for 56 hours at Hardoi's Pan Masala businessman suspected earning crores of black money

पान मसाला कारोबारी के यहां रेड : हरदोई के पान मसाला कारोबारी के यहां 56 घंटों से छापेमारी जारी, करोड़ों की काली कमाई का शक

Fri, 04 Mar 2022 05:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 04 Mar 2022 05:22 PM IST
सार

आईटी की छापेमारी में पान मसाला कारोबारी के यहां से नगदी एवं गहने व जेवरात की तलाश के बीच भारी मात्रा में संपत्तियों के कागजात आईटी टीमों के हाथ लगे की संभावनाएं जताईं जा रही हैं। इन संपत्तियों की कीमत बाजार की कीमत के अनुसार सौ करोड़ से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Raid continues for 56 hours at Hardoi's Pan Masala businessman suspected earning crores of black money
पान मसाला कारोबारी के यहां आईटी की छापेमारी के दौरान बाहर तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई शहर के बड़े पान मसाला कारोबारी के यहां बुधवार से शुरू इनकम टैक्स (आईटी) विभाग की छापेमारी लगातार 56 घंटों से शुक्रवार को भी जारी रही। आईटी की कई टीमें एक साथ कारोबारी के घर, ऑफिस से लेकर कई ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। टीमों को भारी मात्रा में संपत्तियों के कागजात मिलने की खबरें हैं। हालांकि इस ओर आईटी की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि छापेमारी के इतना लंबा खिंचने के पीछे कहीं न कहीं भारी तादाद में टीमों के हाथ महत्वपूर्ण चीजें लगीं हैं। जिस तरह से अभी सर्च जारी है, उससे ऐसा माना जा रहा है कि मामला अरबों का हो सकता है। हालांकि करोड़ों का मामला होने का अंदेशा तो लोग पहले से ही जता रहे थे। लेकिन जिस तरह से कारोबारी के शहर से लेकर आसपास के ठिकानों पर टीमें बुधवार से लगातार सर्च कर रही हैं उससे मामला काफी बड़ा होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
विज्ञापन


एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर हो रही छापेमारी
आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ छापेमारी करते हुए लगातार सर्च कर रही हैं। इस दौरान कारोबारी से जुड़े किसी भी स्थान पर बाहर से किसी को भीतर आने की इजाजत अभी तक नहीं मिली है। इसके अलावा कारोबारी और उनके परिजनों से भी किसी का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। आईटी की टीमों ने पूरी तरह से कारोबारी के सभी स्थानों को अपने कब्जे में ले रखा है। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी मात्रा में नगदी, गहने व संपत्तियों के कागज हाथ लगने की सुगबुगाहट
छापेमारी में पान मसाला कारोबारी के यहां से नगदी एवं गहने व जेवरातों की तलाश के बीच भारी मात्रा में संपत्तियों के कागजात आईटी टीमों के हाथ लगे की संभावनाएं जताईं जा रही हैं। इन संपत्तियों की कीमत बाजार की कीमत के अनुसार सौ करोड़ से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग इनके मूल्य का आंकलन सर्किल रेट और बाजार रेट सहित विभागीय नियमानुसार कर सकता है। 

करीबियों से लेनदेन की भी हो रही जांच 
जानकारी के अनुसार छापेमारी में कारोबारी से जुड़े लोगों के साथ हुए लेन देन एवं बैंक ट्रांजेक्शन आदि को लेकर भी गहन जांच चल रही है। कुछ डमी बैंक एकाउंट एवं लाकरों के सामने आने की चर्चा है। लेकिन इस तरफ विभाग की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। स्थानीय विभागीय कार्यालय में भी छापेमारी को लेकर अभी तक सूचना नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि सर्च पूरा होने के बाद ही विभाग की ओर से जानकारी दी जाएगी ।


लोगों की जुबान पर तरह-तरह की चर्चाएं 
शहर के बड़े पान मसाला करोबारी के यहां तीन दिनों से लगातार चल रही आईटी की छापेमारी की चर्चा अब शहर से लेकर गांवों तक पहुंच गई है। हर कोई आयकर विभाग की इस बड़ी छापेमारी को लेकर अपने अपने हिसाब से अनुमान लगा रहा है । कोई कहता है कि करोड़ों का मामला है तो कोई कहता है कि अरबों का मामला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed