फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Recruitment demand manipulation probe

भर्ती में गड़बड़ी की जांच कराने की मांग

Mon, 23 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Recruitment demand manipulation probe

सूबे में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए

विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गवर्नर को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। उधर, संडीला में युवाओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंक र सिंह को सौंपा। मांग की गई कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त कर जांच की जाए और शारीरिक चिकित्सा परीक्षण रोककर सीबीआई जांच कराई जाए।

इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, अभिषेक शुक्ला, सुनील शुक्ला, हिमांशु दीक्षित, रजनीश दीक्षित, अजीत सिंह बब्बन, वैभव सिंह, सोनू राजवंशी आदि मौजूद थे। इधर, संडीला मेें दीपक यादव, उदय कुमार, रजनीश, अमित गुप्ता आदि ने गवर्नर को संबोधित तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि पुलिस भर्ती की मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को संपन्न हुई थी तथा 19 मार्च को उसका परिणाम घोषित हुआ था।

आरोप लगाया कि जो परिणाम आए हैं उनमें व्यापक स्तर पर धांधली की हुई है तथा कम मेरिट वालों को भी मेडिकल को बुलाया गया है। ज्ञापन देते हुए गवर्नर से मांग की कि इसकी जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed