{"_id":"6aa58f98ad7a731ccf056c69","slug":"recovered-from-hardoi-news-c-213-1-hra1001-156551-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निवर्तमान प्रधान और दो पंचायत सचिवों से होगी 7.90 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निवर्तमान प्रधान और दो पंचायत सचिवों से होगी 7.90 लाख की वसूली
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में कराए जाने वाले काम और भुगतान में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही। विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत नारायण देव में निवर्तमान प्रधान और दो पंचायत सचिवों से 7.90 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। जिला लेखा परीक्षा विभाग ने ब्याज सहित वसूली कराए जाने की संस्तुति की।
कछौना की ग्राम पंचायत नारायण देव में साल 2024-25 में मनरेगा मद से कराए गए कामों के लिए निवर्तमान प्रधान राधा सिंह, पंचायत राजेश कश्यप और राजेश त्यागी ने 10,39,594 रुपये का भुगतान किया। जिला लेखा परीक्षा की तरफ से किए गए ऑडिट में 7,90,000 रुपये का न तो कोई हिसाब मिला और न ही अभिलेख मिले। ऑडिट के दौरान व्यय पत्रावलियों में अनुमोदित कार्ययोजना, काम के एस्टीमेट, कार्य की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति, निविदा व कोटेशन, सामग्री खरीदारी के बिल-वाउचर, मस्टर रोल और माप पुस्तिका के साथ ही प्रमाणित व्यय अभिलेख नहीं मिले।
ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया कि इसी के साथ भुगतान से जुड़े कामों की तीन चरण में फोटोग्राफ भी नहीं मिली। इससे काम और भुगतान में वित्तीय अनियमितता की गई। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी और ज्येष्ठ लेखा निरीक्षक प्रवीण कुमार वाजपेयी ने निवर्तमान प्रधान राधा सिंह से 3.95 लाख रुपये और पंचायत राजेश कश्यप और राजेश त्यागी से 3.95 लाख रुपये की ब्याज सहित वसूली की संस्तुति की। बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई की संस्तुति सहित गड़बड़ी का ब्योरा भेजा जा चुका है।