फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Record sales of petrochemicals due to fear of rising prices

कीमतें बढ़ने की आशंका से पेट्रो पदार्थों की रिकॉर्ड बिक्री

Fri, 11 Mar 2022 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Record sales of petrochemicals due to fear of rising prices
हरपालपुर। सूबे में विस चुनाव के बाद डीजल-पेट्रोल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर वाहन मालिकों में बेचैनी बढ़ गई है। रवी की तैयार फसलों की मड़ाई और 15 अप्रैल से सहालग चालू होने के मद्देनजर वाहन मालिकों ने अभी से डीजल पेट्रोल का स्टॉक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2022 की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी-फरवरी में जितना डीजल-पेट्रोल बिका मार्च के 10 दिन में ही पूरे एक महीने होने वाली खपत की बिक्री हो गई है।
विज्ञापन

हरपालपुर में तीन पेट्रोल पंप हैं। इनमें से एक पंप पर जनवरी में 121.50 लीटर डीजल व 58.50 हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई। फरवरी में 139.50 लाख लीटर डीजल व 58.50 हजार लीटर पेट्रोल बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में 10 तारीख तक 1.44 लाख लीटर डीजल व 18,000 लीटर पेट्रोल बिका। ककरा स्थित दूसरे पंप पर जनवरी में 42,000 लीटर डीजल व 22,000 लीटर पेट्रोल बिका। फरवरी में 54,000 लीटर डीजल और 36,000 लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई।
मार्च में 30,000 लीटर डीजल और 9,000 लीटर पेट्रोल बिका। तीसरे पंप पर जनवरी में 42,000 लीटर डीजल व 18,000 लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई।
फरवरी में 54,000 लीटर डीजल व 18,000 लीटर पेट्रोल बिका। मार्च में 62,000 लीटर डीजल व 6,000 लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई। एक अन्य पंप पर जनवरी में 18,000 लीटर डीजल व 18,000 लीटर पेट्रोल बिका।

फरवरी में 27,000 लीटर डीजल व 21,000 लीटर पेट्रोल बिक्री हुई।
मार्च में 18,000 लीटर डीजल व 6,000 लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई। सूत्रों के मुताबिक, डीजल पेट्रोल की कीमतों में संभावित वृद्धि की आशंका को लेकर साधन संपन्न वाहन मालिक सहालग व खेतों में तैयार फसल की गहाई-मड़ाई के लिए पर्याप्त स्टॉक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed