{"_id":"5f42ab5c8ebc3eaae3320cee","slug":"record-78-corona-patient-found-hardoi-news-knp5784284157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक दिन में रिकार्ड 78 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक दिन में रिकार्ड 78 संक्रमित मिले
विज्ञापन
मोहल्ला नवीपुरवा में जांच के लिए नमूना देते लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। रविवार को जिले में कोरोना के रिकार्ड 78 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 2111 हो गए हैं। 1592 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 493 हैं, जबकि 26 मौतें हुईं हैं।
जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार देर शाम जारी की गई सूची में 78 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने का पता चलने से हड़कंप मच गया। शहर के सरायथोक पश्चिमी निवासी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। नघेटा रोड स्थित कैनरा बैंक में तैनात युवक (35) भी संक्रमित है। न्यू सिविल लाइन्स निवासी महिला (33) पॉजिटिव मिली है। रेलवेगंज के जिंदपीर ज्योति नगर निवासी दो परिवारों के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। रद्धेपुरवा में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव हैं।
रद्धेपुरवा निवासी एक अन्य परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। संडीला कस्बे के बेगमगंज निवासी एक परिवार के सात लोग संक्रमित हैं। धर्मशाला रोड निवासी एक परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। भरावन विकास खंड के बमरौली निवासी एक परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी तरह संडीला विकास खंड के रौकेरा निवासी एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। संडीला में ही पंजाब नेशनल बैंक के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कछौना के तिलकनगर निवासी अधेड़ (52), माधौगंज निवासी महिला (47), बेहंदर निवासी महिला (45), कासिमपुर निवासी युवक (46) भी संक्रमित मिले हैं। संडीला के बेगमगंज निवासी दंपति, जिला अस्पताल का कर्मचारी (45) भी संक्रमित पाया गया है। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर और हर्ष नगर निवासी दो किशोरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही भी संक्रमित मिला है।