फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Recommendation for suspension of three Panchayat secretaries for negligence in development and expenditure in villages.

Hardoi News: गांवों में विकास, खर्च में लापरवाही पर तीन पंचायत सचिवों के निलंबन की संस्तुति

Sat, 31 Aug 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of three Panchayat secretaries for negligence in development and expenditure in villages.
हरदोई। गांवों के विकास और राज्य वित्त आयोग व केंद्रीय वित्त आयोग के रुपये खर्च करने में लापरवाही पर तीन पंचायत सचिवों के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में बड़ी मात्रा में दोनों मदों का बजट खातों में डंप है। इससे गांवों में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों को सुविधा-सहूलियत नहीं मिल पा रही है और वहीं, खर्च न होने से जिले की प्रगति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गांवों में विकास कार्यों के लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में आबादी के अनुसार बजट आवंटित किया जाता है। यहां पर 95 ग्राम पंचायतों में बड़ी मात्रा में बजट खातों में पड़ा हुआ है। शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांवों में विकास कार्य न होने और खातों में रुपये होने की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड अहिरोरी और बावन के पंचायत सचिवों से खर्च न होने के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने लापरवाही के लिए विकास खंड अहिरोरी के पंचायत सचिव जागेश्वर प्रसाद और विकास खंड बावन के पंचायत सचिव अवनीश कश्यप और पंचायत सचिव दिव्या सिंह गौर के निलंबन की संस्तुति डीडीओ से की है। बताया कि पंचायतीराज विभाग के कामों में लापरवाही पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed