फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Received seven awards in vegetable production

सब्जी उत्पादन में मिले सात पुरस्कार

Tue, 03 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 03 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Received seven awards in vegetable production

जिला जेल में बंदियों द्वारा उत्पादित की गई सब्जियों

विज्ञापन
को सैफई में आयोजित प्रादेशिक फल साग भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में शामिल किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा सब्जियों में जिले को सात पुरस्कार मिले। इनमें श्रेष्ठ मिश्रित साग भाजी की डाली अव्वल रही।

ज्ञात हो कि एक मार्च को इटावा के सैफई में हुए प्रदर्शनी में सूबे के कई कारागार में बंदियों द्वारा उत्पादित की गई सब्जियों का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिला जेल में उत्पादित सब्जियां भी शामिल की गई थी। कारागार अधीक्षक विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रदर्शित सब्जियों में कारागार को सात पुरस्कार मिले।

इनमें श्रेष्ठ मिश्रित साग भाजी की डाली प्रथम, गाजर विलायती (नैनटिस), घुइयां (अरबी), टमाटर अन्य सागभाजी में द्वितीय पुरस्कार और शलजम, कद्दू के उत्पादन में तीसरा पुरस्कार मिला। बताया कि सब्जी उत्पादन में बंदी रक्षक रविंद्र पांडेय और लाल प्रताप सिंह जेलर द्वारा सब्जियों को उत्पादित किया गया था, जिससे यह पुरस्कार मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed