फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi 820 bags of spurious fertilizer seized consignment was brought from Haryana caseregistered against four

हरदोई: नकली खाद की 820 बोरी जब्त, हरियाणा से लाई गई थी खेप, नमूने जांच को भेजे गए, संचालक समेत चार पर रिपोर्ट

Sat, 17 Oct 2026 04:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 04:58 PM IST
सार

Hardoi News: जिले में हरियाणा के हिसार से लाकर जिले में खपाई जा रही डीएपी व अन्य नकली खाद की 820 बोरियां बरामद की गई हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने बहिरमा स्थित हरियाली किसान सेवा केंद्र के गोदाम और अनलोड हो रहे ट्रक से यह खेप पकड़कर केंद्र संचालक समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Hardoi 820 bags of spurious fertilizer seized consignment was brought from Haryana caseregistered against four
नकली खाद (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रबी सीजन में नकली खाद खपाने वाले सक्रिय हो गए हैं। हरदोई जिले के हरियाली किसान सेवा केंद्र बहिरमा के गोदाम और ट्रक से अनलोड की जा रही डीएपी और खाद की 820 बोरी मिली हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने केंद्र संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई है। खाद को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा के हिसार से लाकर जिले में खपाई जा रही नकदी खाद पर प्रशासन की नजर पड़ गई। जिला कृषि अधिकारी ने टीम और स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हरियाली किसान सेवा केंद्र ट्राली यार्ड, हरियाली बाजार डेप पंडरवा, जहानी खेड़ा, हरियाली किसान सेवा केंद्र बहिरमा का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत डीएपी ब्रांड की 45 बोरी गोदाम में मिली
स्पेशल टास्क फोर्स के उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह व टीम के साथ निरीक्षण में भारत डीएपी ब्रांड की 45 बोरी गोदाम में मिली, जबकि ट्रक से अनलोड किए जाते समय 775 बोरी बरामद हुईं। टीम की रिर्पो पर डीएम राहुल पांडेय के निर्देश पर डीएओ ने सेवा केंद्र के संचालक कुलदीप पुत्र गंगा सिंह, हरियाणा के हिसार के गावर रोड की एग्रो टानिक के कृष्ण सुदामा, रजनीश पुत्र हीरालाल, अखिलेश कुमार पुत्र मदनपाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

परीक्षण रिपोर्ट आने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बरामद खाद के आठ नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिले में नकली खाद खपाए जाने की जानकारी पर किए गए निरीक्षण के दौरान मौके पर लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पसगवा के जंगबहादुर गंज निवासी ट्रक चालक रघुवीर सिंह, श्रमिक मनुेश, मजनू, प्रमोद, गुलशेर, रजनीश, चंद्र किशोर मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed