{"_id":"35ef2ac123e9393a849d34b386d3b72a","slug":"reached-the-final-round-of-the-conference-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की राजनीति के पुरोधा रहे बाबू श्रीश चंद्र
विज्ञापन
अग्रवाल के जन्मदिन 8 फरवरी को जीआईसी में आयोजित हो रहे त्रिस्तरीय
पंचायती राज सम्मेलन एवं जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई
हैं। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आ रहे सपा मुखिया मुलायम
सिंह यादव के स्वागत को सपाइयों ने कमर कस ली है।
पार्टी कार्यालय से लेकर सम्मेलन स्थल तक जोरों से तैयारियां चल रही है। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली इसको लेकर अपनी टीम के साथ गुरुवार को दिन भर तैयारियाें में जुटे रहे। आज उन्होंने जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, महासचिव वीरे यादव तथा सचिव अमित बाजपेयी, संजय कश्यप नासिर अली आदि के साथ चर्चा की और तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया।
उन्होंने पालिका कार्यालय में पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा बुलाई गई सभासदों की बैठक को संबोधित करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की तो पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सभी से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
बैठक में एससी एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा ने सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। उधर, सम्मेलन के आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने पूर्व पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, सपा नगर अध्यक्ष वसीम अहमद सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष तथा सपा महासचिव एवं सपा नेता हफीज अहमद के साथ आयोजन स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।