{"_id":"07dce34689e285345681707f2b98777c","slug":"razing-cdo-see-dirty-drains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजबजाती नालियां देख सीडीओ भड़कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजबजाती नालियां देख सीडीओ भड़कीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कछौना के ग्राम सुजानपुर के आकस्मिक
विज्ञापन
निरीक्षण में सीडीओ ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी। गांव में
निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली, प्राथमिक विद्यालय
के निर्माण में भी जमकर कमीशनबाजी हुई।
स्कूल निर्माण में अनियमितताओं को देख सीडीओ ने निर्माण प्रभारी, पर्यवेक्षणीय अधिकारी जेई और बीईओ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव में गंदगी पर सफाई कर्मचारी को सीडीओ के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया।
शासन भले ही गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, पर जिम्मेदारों की कमीशनबाजी ने विकास की योजनाओं में पलीता लगा दिया है। सीडीओ संदीप कौर ने विकास खंड कछौना के सुजानपुर गांव का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जहां तमाम अनियमितताओं को देखकर नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव के बीच से प्राथमिक विद्यालय जाने वाली गली में दोनों ओर गंदा पानी भरा मिला और सफाई न होने पर उन्होंने डीपीआरओ को सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रभारी डीपीआरओ ने सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी को कई खामियां मिलीं। सीडीओ के पूछने पर मौजूद प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने प्राथमिक पाठशाला कटियामऊ की प्रधानाध्यापक गीता सिंह द्वारा वर्ष 2012 में निर्माण कराया जाना बताया।
विद्यालय भवन अधूरा होने पर सीडीओ ने निर्माण कार्य में जानबूझ कर अनियमितता करने की आशंका व्यक्त करते हुए गबन की बात कही, जिसमें अधूरी व गुणवत्ताविहीन बाउंड्रीवाल, कक्षों में फर्श न होना, जर्जर दरवाजे व खिड़कियों के पल्ले, किचन में पल्ला न होना, छत, दीवार में प्लास्टर न होना तथा कक्षों में ब्लैक बोर्ड भी नहीं लगवाया गया।
विद्यालय निर्माण में बरती गई अनियमितता व बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने पर सीडीओ ने निर्माण प्रभारी अध्यापक, अवर अभियंता तथा एसडीआई के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार मौजूद थे।