फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ration shop canceled on irregularities, three's money seized

Hardoi News: अनियमितता पर राशन की दुकान निरस्त, तीन की धनराशि जब्त

Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ration shop canceled on irregularities, three's money seized
सवायजपुर। एसडीएम अभिषेक सिंह राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर एक राशन की दुकान को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा तीन दुकानदारों से 15 हजार रुपये की जमानत राशि जब्त की है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सांडी ब्लाॅक के बरौली के उचित दर विक्रेता सुरेश चंद्र के खिलाफ कार्डधारकों को निर्धारित समय पर राशन न बांटने की शिकायत मिली थी। इस पर पूर्ति निरीक्षक अशोक दुबे से जांच कराई गई। शिकायत सही मिलने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण दुकान निरस्त कर इनकी पांच हजार जमानत राशि भी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

इसके अलावा अनियमितता के चलते बावन ब्लॉक मानीमऊ की वेदवती और रामापुर छैया की पूनम देवी की दुकानों की पांच -पांच हजार रुपये की जमानत धनराशि जब्त तक कर ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed