फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rape and murder of schoolgirl people steamed

छात्रा से रेप और हत्या से लोग उबले

Mon, 03 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 03 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rape and murder of schoolgirl people steamed

थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप के बाद नाबालिग

विज्ञापन
छात्रा की गला दबा हत्या का मामला रविवार को तूल पकड़ गया। परिजनों ने मामले के खुलासे में पुलिस पर देरी का आरोप लगाते हुए शव को पिहानी-हरदोई मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान भीड़ ने एएसएपी की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पथराव भी किया।

आखिर में एएसपी के आश्वासन पर साढ़े चार घंटे बाद जाम खुल सका। उधर, कोतवाल एलपी साहू के अनुसार, चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि शनिवार की देर शाम काशीपुर के एक मजरा निवासी कक्षा नौ में पढ़ने वाली 12 वर्षीय किशोरी का शव गांव से एक किमी दूर गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था।

परिजनों के अनुसार, किशोरी घर से साइकिल बनवाने पड़ोसी गांव गई थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक साहू ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर रात को ही शव पिहानी ले आए थे। रविवार सुबह परिजनों ने मामले के खुलासे में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पावर हाउस के पास शव रखकर पिहानी-हरदोई मार्ग जाम कर दिया।

इस दौरान काशीपुर समेत पिहानी के अंबेडकरनगर और आसपास के गांवों से भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस-प्रशासन एवं सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। कोतवाल के आश्वासन पर भी भीड़ शांत नहीं हुई तो एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता व शहर कोतवाल नागेश मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

इस बीच भीड़ ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थर भी चला दिए। हालांकि, कुछ लोगों के दखल के बाद खफा लोग शांत हुए। बसपा नेत्री मीना कुमारी, भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा व दीन दयाल वर्मा ने मौके पर पहुंच कर किशोरी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए अफसरों से घटना के जल्द खुलासे की मांग रखी।

कई चरण की वार्ता के बाद आखिरकार परिजन दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोलने पर राजी हुए।
उधर, पुलिस ने शक के दायरे में आए तीन लोगाें को उठा कर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि साइकिल मिस्त्री, खेत मालिक व प्रधान को सबसे पहले सूचना देने वाले से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इनमें कुछ पर परिजनों को भी शक है। उधर, जाम खुलवाने के प्रयासों में लगे पुलिस अफसरों और नेताओं पर नारी शक्ति भारी पड़ती नजर आई। मध्यस्थता के प्रयास में लगे एक पार्टी के नेता को महिलाओें ने लताड़ा भी। उधर, छात्रा के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और कोई भाई न होने से वह अपनी दोनों छोटी बहनों के लिए स्वयं भाई की भूमिका निभा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed