फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rang clarinet , has 12 joints Tue farewell

बजी शहनाई, 12 जोड़ों की हुई मंगल विदाई

Tue, 24 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rang clarinet , has 12 joints Tue farewell

अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा के तत्वाधान में शीतला

विज्ञापन
माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नवम सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़ों की वैदिक रूप से शादी कराई गई।

सामूहिक विवाह समारोह में मलिहाबाद के अमित कुमार का विवाह इचौली की ज्योति, जगदीशपुर के विनोद की शादी माधौगंज की पूजा के साथ, बम्हना खेड़ा के श्रीकांत का विवाह तालकटोरा निवासी शालू के साथ, अलीगंज लखनऊ के अमित का ठाकु रगंज की आरती के साथ, उन्नाव के अनिल का विवाह कुरसठ की साधना के साथ।
गिरधर पुर के प्रदीप का विवाह रैसों की सोनम के साथ, बेनीगंज के भानू का विवाह बेनीगंज की ही शिवानी के साथ, टड़ियावां निवासी शिवम् का विवाह हरियावां की कांती के साथ, अशराफ टोला संडीला निवासी विनीत का विवाह इसी स्थान क ी करिश्मा के साथ गौसगंज निवासी श्याम मोहन का विवाह मल्हेरा निवासी प्रीती के  साथ।

दरियाबाद निवासी सौरभ की शादी भिठौली की रीतू के साथ और मल्हेरा निवासी कपिल की शादी कांशीराम कालोनी हरदोई निवासी शांति देवी के साथ संपन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम लखनऊ से आए गायत्री परिवार के आचार्य ने हवन पूजन सहित विधि विधान से सभी जोड़ो का संपन्न कराया।

इस मौके पर दोसर वैश्य महासभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष पदमचंद्र गुप्त, प्रदेश अध्यक्ष मनोज के. गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, राधेश्याम गुप्ता, जुगुल किशोर दोसर, राजू गुप्ता, शिवकिशोर दोसर, उमाशंकर, अनिल, रामजी, अनूप बरखा, प्रदीप गुप्ता, जय प्रकाश गुप्त और पालिकाध्यक्ष शैलेष अग्निहोत्री ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed