{"_id":"1ac052debdd961d129c6acec5e81afd9","slug":"ramleela-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ामणि लेकर राम के पास लौटे हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ामणि लेकर राम के पास लौटे हनुमान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नुमाइश मैदान में रामलीला में शनिवार को हनुमान के लंका से लौटने व राम सेना के लंका पर चढ़ाई करने की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने मंचन किया। लंका का दहन करने के पश्चात हनुमान, माता सीता से चूड़ामणि लेकर लंका से प्रस्थान करते हैं। समुद्र तट पर पहुंचने पर जामवंत व वानरों से मिलते हैं।
उधर, लंका में भी विभीषण, रावण को सीता को लौटाने के लिए समझाते हैं। रावण उन्हें अपशब्द कह कर भगा देता है। विभीषण समुद्र पार करके राम दल में पहुंचते हैं और विभीषण को राजा बनाने का वचन देते हैं। इसके उपरांत वानर सेना तैयार कर समुद्र पर पुल व लंका पर चढ़ाई की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, राकेश कुमार गुप्ता, वियोग चंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन