फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ram and Sita first meeting of the flower in the garden

श्रीराम व सीता का प्रथम मिलन पुष्प वाटिका में

Tue, 09 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 09 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ram and Sita first meeting of the flower in the garden
नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार को कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन का भावपूर्ण मंचन किया। जिसे देखकर दर्शक काफी भाव विभोर हो गए। इसके पहले गंगा तट दर्शन की लीला से भी कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से आदि पात्रों केचरित्रों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन


कलाकारों ने मंचन में मुनि विश्वामित्र सहित राम और लक्ष्मण जनकपुर माता सीता के स्वयंवर में जाते हैं। जहां जाने से पहले श्रीराम गंगा तट का दर्शन कर पूजन अर्चन भी करते हैं। कलाकारों ने जनक पुरी पहुंचने का भावपूर्ण मंचन किया। श्रीराम मुनि विश्वामित्र से जनकपुरी देखने की इच्छा जताते हैं और जनकपुर घूमकर सभी को दर्शन देते हैं। प्रभु श्रीराम को देखकर जनकपुर वासी भी उनके रूप पर मोहित हो जाते हैं। मुनि विश्वामित्र पूजन के लिए श्रीराम से पुष्प वाटिका से फूल लाने को भेजते हैं।
विज्ञापन


जहां माता सीता भी गौरी पूजन के लिए फूल लेने पहुंचती हैं। यहीं श्रीराम और सीता का मिलन होता है। सीता जी श्रीराम को देखकर माता गौरी से वंदना करती हैं। सीता जी की वंदना सुनकर गौरी माता उन्हें आशीर्वाद देती हैं। कलाकारों ने पुष्प वाटिका केरमणीक मंचन को बड़े ही भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य आयोजक राम प्रकाश प्रकाश शुक्ला, लीला संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, वियोग चंद्र मिश्र, राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed