{"_id":"340a922ab93e47c5f17bee35b2930721","slug":"rally-fired-hygiene-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल एवं गैस संरक्षण पखवारा के तहत शुक्रवार को शहर के समस्त गैस एजेंसी संचालकों ने रैली निकाल कर लोगों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
पखवारे के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को सुबह से ही गैस एजेंसी संचालक जिंदपीर चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से रैली का रूप लेकर शहर के कई मार्गो में निकले। रैली जिंदपीर चौराहा होते हुए, अस्पताल चौराहा, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए गांधी भवन में समाप्त हुई जहां सभी ने पर्यावरण को शुद्ध रखने की शपथ भी ली। इस मौके पर हरदोई गैस एजेंसी के संचालक जनार्दन सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने व वातावरण को शुद्ध रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है जिसका निर्वहन सभी को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अपनी आस पास की जगहों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सभी को पेड़ों को रोपित करना होगा। जब हमारे आस पास हरियाली होगी तो प्रदूषण अपने आप दूर भागेगा। इस दौरान कल्याणी गैस सर्विस के वासू खन्ना, अरविंद व धर्मवीर यादव आदि मौजूद रहे।