{"_id":"6622bd478d5460b89900edd4","slug":"rajasthan-passenger-dies-after-condition-worsens-in-train-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113496-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेन में हालत बिगड़ने के बाद राजस्थान के यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेन में हालत बिगड़ने के बाद राजस्थान के यात्री की मौत
Sat, 20 Apr 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। अवध असम एक्सप्रेस से राजस्थान से अपनी पत्नी और ससुर के साथ बिहार स्थित ससुराल जा रहे यात्री की ट्रेन में हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बालामऊ जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर आरपीएफ ने शव को उतरवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूचना भेजी।
राजस्थान के 457 सिलामपुरिया कुना वार्ड मेंबर हाउस के पास सरदार शहर निवासी नारायण सोनी (35) खेती करता था। उसकी शादी एक साल पहले बिहार के मधेपुरा जनपद के हरपुरौनी बाजार निवासी बुधसर की पुत्री सविता के साथ हुई थी। शुक्रवार को नारायण सोनी पत्नी सविता और ससुर बुधसर के साथ ट्रेन से बिहार जा रहा था।
सविता के मुताबिक पति नारायण को रास्ते में कई बार शौच जाना पड़ा और उसके बाद उल्टियां होने लगीं। रास्ते में ही पति की मौत हो गई। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।