फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rajaram said to the member of the commission, I will not take any action

Hardoi News: आयोग की सदस्य से बोला राजाराम, मुझे नहीं करनी कोई कार्रवाई

Sat, 22 Jul 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rajaram said to the member of the commission, I will not take any action
पिहानी। पिहानी नगर पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम के पैरों पर गिरकर माफी मांगते अनुसूचित जाति के युवक के वायरल वीडियो के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य पूर्व सांसद अंजू बाला ने शुक्रवार को जांच की। उन्होंने वीडियो में नजर आ रहे युवक से जानकारी ली। युवक ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार करते हुए पालिकाध्यक्ष को मां समान बताया। अंजू बाला ने बताया कि अगर भविष्य में कभी युवक इस मामले में कार्रवाई चाहेगा तो आयोग उसका संज्ञान लेगा।
विज्ञापन

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में नगर पालिका अध्यक्ष सपा नेता शाहीन बेगम कुर्सी पर बैठी नजर आ रही थीं, जबकि कस्बे का ही राजाराम उनके पैरों पर गिरकर माफी मांग रहा था। हालांकि बाद में एक वीडियो वायरल कर राजाराम ने कहा था कि पालिकाध्यक्ष उसकी मां के समान हैं और उसे कोई शिकायत नहीं है। वायरल वीडियो का संज्ञान अनुसूचित जाति आयोग ने लिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य पूर्व सांसद डाॅ. अंजू बाला, डीएम एमपी सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी के साथ राजाराम के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने युवक के परिजनों के बयान दर्ज किए, इसके बाद युवक से भी अकेले में पूछताछ की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में डा. अंजू बाला ने कहा कि वीडियो में प्रतीत होती घटना निंदनीय है, लेकिन अब युवक का कहना है कि वह पालिकाध्यक्ष को मां के समान मानता है और कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। इसलिए आयोग भी फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आगे यदि कभी भी इस प्रकरण में दबाव डालकर बयान दिलवाने की बात सामने आई, तो आयोग संज्ञान लेकर फिर से जांच करेगा। इस दौरा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ शिल्पा कुमारी, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed