फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raipur's cardiologists will conduct free health check-ups for children and youth.

Hardoi News: रायपुर के ह्रदय रोग विशेषज्ञ करेंगे बच्चों और युवकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Wed, 31 Dec 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Raipur's cardiologists will conduct free health check-ups for children and youth.
हरदोई। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ दो जनवरी को मल्लावांं के जूनियर हाईस्कूल मैदान में आएंगे। दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन के बैनर तले दो जनवरी को हो रहे आयोजन में यह विशेषज्ञ 18 वर्ष तक के बच्चों और युवकों का ह्रदय परीक्षण करेंगे। ह्रदय संबंधी बीमारी मिलने पर निशुल्क उपचार भी किया जाएगा। रोगियों को रायपुर लाने और ले जाने की व्यवस्था फाउंडेशन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू के पिता लोकतंंत्र सेनानी शिवराज सिंह की पुण्यतिथि दो जनवरी को होती है। उनकी पुण्यतिथि और विधायक के भाई दिवंगत आलोक सिंह नीलू की स्मृति मेें दो जनवरी को वृहद आयोजन होते हैं। निशुल्क बीज वितरण से लेकर दिव्यांगों को सहायक उपकरण तक वितरित किए जाते हैं। इस बार के आयोजन में खासतौर पर रायपुर के श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ आएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि अस्पताल के विशेषज्ञों के पास एक खास प्रकार की मशीन होती है। इससे 18 वर्ष तक के लोगों की ह्रदय संबंधी बीमारियों का पता महज एक मिनट में लग जाता है। हॉस्पिटल की ओर से ह्रदय संबंधी रोगों का उपचार और ऑपरेशन निशुल्क किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed