फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain record made, highest rainfall

Hardoi News: बारिश का बना रिकार्ड, सबसे अधिक हुई वर्षा

Thu, 03 Oct 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rain record made, highest rainfall
हरदोई। जिले में इस बार मानसून में अब तक की सबसे अधिक वर्षा 883 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि जिले का औसत मानसून सत्र में 733.5 मिलीमीटर रहा । सीजन में सबसे अच्छी बारिश होने का रिकार्ड बना है। इससे खरीफ की फसलों का उत्पादन बढ़ने की संभावना जताई गई हैं।
विज्ञापन

मानसून का सीजन एक जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। इस सीजन में बारिश का असर फसलों पर पड़ता है। इस बार मानसून ने जून अंतिम सप्ताह में आ गया था और अंतिम सप्ताह में एक दिन में 101 मिली मीटर बारिश से शुरुआत हुई थी। उसके बाद पूरे मानसून सत्र में जमकर बारिश हुई, जिसमें सीजन में बारिश के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। वेधशाला में दर्ज रिकार्ड के अनुसार इस सीजन में सबसे अधिक बारिश 883 मिलीमीटर रिकार्ड की गई, जो कई वर्षों में सबसे अधिक रही है। जनपद में सीजन में बारिश का औसत 773.5 मिली मीटर रहा है । पूरे वर्ष में बारिश का औसत 861 मिली मीटर है। इस बार सीजन में ही पूरे वर्ष का रिकार्ड टूट गया है। विगत वर्ष 2023 में सीजन में 758.6 मिली मीटर बारिश हुई थी, जबकि वर्ष 2022 के सीजन में 464.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि उनके रिकार्ड के अनुसार कई वर्षों के बाद इतनी बारिश हुई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके तिवारी ने बताया कि इस बार अच्छी बारिश हुई और रुक- रुक कर हुई है। इसका खरीफ की फसलों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। बारिश से धान सहित अन्य खरीफ के फसलों का उत्पादन बढ़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed