{"_id":"61ec3ba346c39f313f0c2352","slug":"rain-increacess-cold-hardoi-news-knp676744420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के सहारे लौटी गलन, सिहर उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के सहारे लौटी गलन, सिहर उठे लोग
विज्ञापन
मल्लावां के एक खेत में आलू की फसल को देखता किसान।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी दोपहर तक जारी रही। इसके साथ सर्द हवाओं और गलन ने लोगों को परेशान कर दिया। बूंदाबांदी और गलन के बीच किसान खेतों में काम करते दिखे। पशुपालकों ने मवेशियों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलाए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को गलन भरी सर्दी में घर पर ही छुट्टी मनाने की सलाह दी है।
मौसम का बदलता मिजाज लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है।
कभी धुंध, कभी धूप तो कभी बारिश सेहत पर भी प्रभाव डाल रही है। शुक्रवार को धूप ने कुछ राहत दी थी, लेकिन रात से शुरू हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी। शनिवार दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। बारिश और हवाओं की जुगलबंदी से लोग कांप उठे। किसान खेतों में फसल बचाने का जतन करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। 26 जनवरी तक गलन रहेगी। मौसम वेधशाला के प्रभारी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ी है।
बारिश से आलू व सरसों में लग सकता रोग
जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि किसान खेतों में भरे पानी को निकालने की व्यवस्था करें। गेहूं के लिए दिक्कत नहीं है। आलू, तिलहन व दलहन की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। बारिश और हुई तो सरसों में माहू, आलू में पछेती व झुलसा रोग लग सकता है। किसान फसलों में पानी न भरने दें।
विज्ञापन
दफ्तरों में कामकाज रहा ठंडा
सरकारी विभागों और अन्य दफ्तरों में भी गलन का प्रभाव दिखा। कर्मचारी हीटर, अंगीठी के सामने बैठे रहे। लोगों की आमद भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। जगह-जगह अलाव के पास लोग बैठे दिखे।