फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain havoc: 330 houses collapse.

Hardoi News: बारिश का कहर, 330 मकान ढहे

Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rain havoc: 330 houses collapse.
फोटो 34: सिकंदरपुर गांव में वीरमती को स्वीकृति पत्र और खाद्य सामग्री देते विधायक रामपाल वर्मा व
हरदोई। बारिश अब कहर बन गई है। अब तक 330 मकान ढहे और क्षतिग्रस्त हुए हैं। मवेशियों की मरने की संख्या 30 पहुंच गई है। वहीं मकान गिरने और जलभराव के कारण 109 लोगों को दूसरे स्थान और शरणालय में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब में चक्रवाती परिसंचरण के कारण शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश आफत बनकर बरस रही है। रविवार को भी बारिश जारी रही हालांकि मूसलाधार बारिश नहीं हुई। बारिश और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। मकान गिरने और जलभराव के कारण 109 लोगों को सुरक्षित स्थानों और शरणालयों में शिफ्ट कराया गया है। वहीं बारिश के कारण दीवार और मकान गिरने से उसकी चपेट में आने से 30 मवेशियों की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


सदर तहसील के नीभी गांव में जलभराव और मकान गिरने के कारण 12 लोगों को नीभी के पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया है। तहसील संडीला के पिपरी नारायणपुर और बनी गांव के 33 लोगों को पंचायत भवन और स्कूल में शिफ्ट कराया गया है जबकि 39 लोग अपने पास पड़ोसियों के यहां शिफ्ट हो गए हैं। तहसील शाहाबाद में दो राहत शिविर संचालित करा दिए गए हैं। इनमें प्रभावित 25 लोगों को शिफ्ट कराया गया है। वहीं बरसात के कारण मकान गिरने से लोगों की गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया है। दैवी आपदा मद से मृतक आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीगंज के प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक रामपाल वर्मा, संडीला की जॉइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया सिकंदरपुर गांव आईं। यहां पर विधायक ने मृतक 11 वर्षीय मोनिका की मां वीरमती को चार लाख रुपये का स्वीकृति पत्र और खाद्य सामग्री सौंपी। पक्का मकान दिलाए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही मकान गिरने से पीड़ित पिंकी, पूनम, शिवानी, मंजू और मितान को चार-चार हजार रुपये के स्वीकृति पत्र और खाद्य सामग्री दी।



जहरीला कीड़ा काटने से दो की मौत

बरसात के साथ ही जहरीले कीड़ों ने भी कहर बरपाया है। तहसील सवायजपुर में बर्रा के मजरा बानामऊ निवासी रागिनी पुत्री पंकज को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। ऐसे ही संडीला की निशा पुत्री मन्नू की जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई। (संवाद)

दैवी आपदा से हुए नुकसान का आकलन कराते हुए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के मुताबिक 24 घंटे के अंदर मदद दिलाई जा रही है। जलभराव और मकान गिरने से प्रभावित लोगों को शरणालयों में शिफ्ट कराया गया। भोजन और अन्य व्यवस्थाएं कराई गईं। -दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व



सुमेरपुर जाने वाला संपर्क मार्ग कटा, आवागमन ठप

मल्लावां। लगातार हो रही बरसात के पानी से नगर के सुमेरपुर गांव जाने वाली सड़क कट गई और आवागमन ठप हो गया। क्षेत्र के सुमेरपुर, तपनौर, मेहंदीपुर समेत अन्य गांवों के लोगों का इस सड़क से नगर में आना-जाना रहता है। तपनौर चौराहे से कस्बे की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश से खेतों में भरे पानी के तेज बहाव से करीब एक मीटर की लंबाई में सड़क कटी है। इससे वाहनों का निकलना बंद हो गया है। सड़क कटने से इन गांवों के लोगों को कलेनापुर गांव होकर नगर तक आना पड़ रहा है। इससे लोगों को करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। सुमेरपुर निवासी सुशील, गुड्डू, त्रिलोकी सिंह आदि ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed