फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rain gives relief from heat

सावन की पहली रात से बरसे मेघा, मौसम हुआ सुहाना

Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
rain gives relief from heat
सदर तहसील के बाहर बारिश के दौरान वाहनों से जाते लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सोमवार रात हुई सावन की पहली झमाझम बारिश से पारा चार डिग्री नीचे आ गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को भी रुक रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना रहा। लेकिन कई जगह कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने नाला निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी में कई वाहन सवार फिसलने से बचे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर हल्के बादल छाए और बूंदाबांदी हुई लेकिन इससे उमस बढ़ गई थी। देर शाम काले बादल छाए और रात में जमकर बारिश हुई। मंगलवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर को फिर बारिश होने से लोगों ने सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया। लेकिन बारिश में कीचड़ ने वाहन सवारों के लिए दुश्वारियां बढ़ा दीं।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर नाला निर्माण के कारण बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के पास खुदाई कर डाली गई मिट्टी मंगलवार को बारिश में कीचड़ में तब्दील हो गई। इसके कारण कई लोग फिसलते बचे। बचकर निकलने के चक्कर में बाइक सवारों की लाइन लग गई। पैदल जाने वालों के कदम भी ठिठक गए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार रात से मंगलवार तक करीब 24 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed