फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Railway workers demanded 26 thousand minimum wages

रेलवे कर्मियों ने मांगा 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन

Fri, 22 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 22 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Railway workers demanded 26 thousand minimum wages
नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के तत्वावधान में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ रेलवे कर्मियों का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। रेलवे कर्मियों ने प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में जुलूस निकाल कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। रेलवे कर्मचारियों ने सोमवार से जन जागरण अभियान चलाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की जिला शाखा अध्यक्ष शैलेश तिवारी के निर्देशन में दूसरे दिन गुरुवार को कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। रेलवे कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने के साथ राष्ट्रीय पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी गारंटेड पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ देने की बात कही।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त एक जुलाई 2015 को लागू महंगाई भत्तों के आधार पर न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने और उच्च वेतनमान को संशोधित करने, एक जनवरी और एक जुलाई से वार्षिक वेतन वृद्धि कराने, मकान किराया भत्ता 30, 20 और 10 प्रतिशत देने, सभी वरिष्ठ पर्यवेक्षक को ग्रेड पे रुपये 5000 रुपये के समतुल्य वेेतनमान, तकनीशियन ग्रेड टू को तकनीशियन ग्रेड फर्स्ट में समाहित कर उच्च वेतनमान, सभी भत्तो और अग्रिमों को समाप्त कर सिफारिशों को रद् करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप बीमा योजना की मासिक कटौती 50 प्रतिशत सरकार से दिए जाने और मंत्रियों का उच्च स्तरीय समूह गठित कर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में सुधार की मांग की गई। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर सोमवार से 11 फरवरी तक जनजागरण अभियान चलाने की बात कही। इस मौके पर शाखा सचिव एसके श्रीवास्तव, आरसी सिंह, आनंद मिश्रा, एके श्रीवास्तव, लाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, एपी त्रिपाठी, काली प्रसाद, हरिद्वारी लाल, सुभाष अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed