{"_id":"5c76cc45bdec2209fa31f258","slug":"railway-station-new-building-inogration","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन का नया भवन जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन का नया भवन जनता को समर्पित
Wed, 27 Feb 2019 11:13 PM IST
gaurav gaurav
hardoi
hardoi
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अंशुल वर्मा ने एडीआरएम मुरादाबाद अश्वनी कुमार के साथ बुधवार शाम रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता है। खुशी है कि उनका प्रयास रंग लाया। यह भवन जनता को समर्पित करते हैं। माल यार्ड में लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये की कीमत से बनवाए गए स्टेशन के नए भवन में एक वेटिंग हॉल, पे एंड यूज टॉयलेट, आरक्षित व अनारक्षित बुकिंग काउंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि रेलवे को आधुनिक बनाने में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्रालय का अहम रोल रहा है। सांसद ने बताया कि जनता की मांग पर उन्होंने मंत्रालय में सांडी रेल लाइन की बात को मजबूती से रखा है। सरकार ने उस पर भी सहमति दे दी है। जल्द ही सांडी रेल लाइन परियोजना पर भी काम शुरू होगा। भाजपा जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। मुरादाबाद के एडीआरएम अश्वनी कुमार ने मंडल मुख्यालय की ओर से हरदोई व आस पास के स्टेशनों पर कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक मंडलीय अभियंता अभिनव भार्गव, सीएमआई मनीष वाजपेयी, अंबुज मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विनोद राठौर, एसके श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक एमआई खान व बब्लेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिस्प्ले बोर्ड समेत अन्य कार्यों के लिए बजट स्वीकृत
हरदोई। सांसद अंशुल वर्मा ने बताया कि उन्होंने कुछ अन्य कार्यों के लिए भी रेल मंत्रालय व मंडल कार्यालय में प्रस्ताव दिए थे। जिसके सापेक्ष स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड के लिए 25 लाख, ड्रेनेज सिस्टम के लिए 20 लाख, आवासों के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख व प्रकाश व्यवस्था के लिए साढ़े आठ लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
मंच से उठाया विवाद का मामला, एडीआरएम ने कहा होगी जांच
हरदोई। स्टेशन के नए भवन के उद्घाटन के दौरान सांसद अंशुल वर्मा ने मंगलवार को रेलवे के कर्मचारी नेता और बिजली सेक्शन के अधिकारियों के बीच हुए विवाद व स्टेशन परिसर एवं रेलवे कालोनी की बिजली काटे जाने का मामला प्रमुखता से उठाया। एडीआरएम मुरादाबाद अश्वनी कुमार से पूरे मामले की जांच को कहा। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखाध्यक्ष अजय पांडे व नादर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीआरएम अश्वनी कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपना पक्ष रखा। बिजली सेक्शन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीआरएम अश्वनी कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है, जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।