फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   railway

45 श्रेणी पर बरकरार, 69 की छूट फिलहाल स्थगित

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
railway
हरदोई। कोरोना के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए शासन व प्रशासन स्तर से छेड़ी गई जंग में रेल प्रशासन भी बराबर सहभागिता कर रहा है। जारी एलर्ट के मद्देनजर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग रेल सेवा का लाभ ले सकें, इसके लिए रेलवे ने विभिन्न प्रकार की छूट का लाभ उठाने वाले 114 श्रेणियों के लोगों में 69 श्रेणी के लोगों को दी जाने वाली छूट अगले आदेशों तक स्थगित कर दी है। इनमें रेल कर्मी, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, नर्स, किसान व विभिन्न खेल पुरस्कार प्राप्त कर चुके लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी घोषित हो चुके कोरोना वॉयरस के लगातार बढ़ रहे प्रभाव को कम करने और उस पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए भारतीय रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को एक और अहम फैसला ले लिया है। रेलवे अभी तक अलग अलग रोगों से ग्रसित रोगियों, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, रेलकर्मियों, पत्रकारों, किसानों, विभिन्न खेल पुरुस्कारों से सम्मानित खिलाडिय़ों, नर्सों, छात्रों, ग्रामीण अंचल की बालिकाओं, मेडल प्राप्त पुलिसकर्मियों व विभिन्न सेवा संगठनों समेत कुल 114 सूचीबद्ध श्रेणी के लोगों को टिकट में नियमानुसार छूट देता है। इधर कुछ दिनों से देश में कोरोना रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिसके चलते प्रदेश सरकार ने इसे महामारी व फिर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। वहीं जरूरतमंदों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने निशक्तों, एडस, कैंसर व किडनी रोगियों, छात्रों, डॉक्टरों व नेत्रहीनों समेत ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को दी जाने वाली छूट बरकरार रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed