फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   railway contract worker died in suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में रेलवे के संविदा कर्मी की मौत

Thu, 27 Apr 2023 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
railway contract worker died in suspicious circumstances
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में खजूरमई तिराहे के पास रेलवे में संविदा कर्मी संदिग्ध हालात में खून से लथपथ बेहोशी हालत में पड़ा मिला। 108 एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हरियावां थाना के चंपपति पुरवा निवासी सुशील कुमार (24) मंगलवार की शाम को गांव के ही कई साथियों के साथ लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। बताया गया है सुशील रेलवे लाइन पर संविदा पर काम करता था। सुरसा थाना क्षेत्र में खजूर मई तिराहे के पास सुशील बेहोशी हालत में खून से लथपथ पड़ा देखा गया। घटना की सूचना पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को उसके हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुशील तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने जब सुशील के साथियों से उसके विषय में जानकारी की तो उन्होंने इस घटना के विषय में खुद को अनजान बताया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed