फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raging robberies hectic people , jam

ताबड़तोड़ चोरियों से लोग भड़के, लगाया जाम

Tue, 30 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 30 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Raging robberies hectic people , jam

थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा पर हो रही चोरियों से

विज्ञापन
आजिज आए लोगों का गुस्सा सोमवार को तब फूट पड़ा जब चोरों ने यहां स्थित एक मोबाइल की दुकान में चोरी का प्रयास किया। गुस्साए लोगोें ने चौकी इंचार्ज के विरुद्ध नारेबाजी कर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंचे थाना इंचार्ज ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के  हरदोई बिलग्राम रोड पर सेमरा चौराहा कसबे में हरदोई के लक्ष्मीपुरवा निवासी पवन गुप्ता की मोबाइल की दुकान चौकी से चंद कदम दूरी पर है। सोमवार को सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए, तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला कटा पड़ा है और जब शटर उठाकर देखा तो अंदर सब कुछ ठीकठाक मिला।

इससे इलाकाई व्यापारी और ग्रामीण गुस्सा गए। कहा कि दो दिन पहले ही कसबे में चौकी के ठीक सामने पान की और चाय की दुकान में चोरों ने सारा सामान चुरा लिया था। इस पर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते चोरों ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति करने की कोशिश की। गनीमत रही कि उसका सामान नहीं गया।

इस दौरान घटना से गुस्साए लोगों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों द्वारा सड़क जाम करने की सूचना पर पहुंचे थाना इंचार्ज सुरेश तिवारी ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत किया। उन्होेंने इस दौरान लोगों से घटना का जल्द खुलासा करवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। इस बीच मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed