फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   quranteen

बाहर से लौटे श्रमिकों को क्वारंटीन करें

Fri, 08 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
quranteen
फोटो- 47- कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा है कि गैर जनपदों और प्रदेशों से लौट रहे श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन रोकने के बाद घर भेजा जाए। उन्हें 21 दिन तक होम क्वारंटीन भी रखा जाए। उनसे घोषणा पत्र भी भरवाने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। डीएम ने मनरेगा, शौचालय निर्माण और गोशाला संचालन के कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि जो श्रमिक वापस आए हैं, उनकी क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद मनरेगा से कार्य भी उपलब्ध कराएं। गोपनीय रूप से जो लोग गांव लौट रहे हैं, उन्हें भी क्वारंटीन किया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि ग्रामीण इलाकों के खराब और रिबोर योग्य हैंडपंपों की मरम्मत ग्राम सचिव और प्रधान मिलकर तीन दिन में करा लें। गोशालाओं की समीक्षा में कहा कि सभी बीडीओ, एडीओ और सचिव नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

मवेशियों के लिए पानी और भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी डीएम ने दिए। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कराकर निर्माण की आख्या डीपीआरओ के माध्यम से उपलब्ध कराएं। सभी बीडीओ को बैंक और डाकमित्रों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक आरके श्रीवास, मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल, एनआरएलएम के उपायुक्त विपिन चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम और सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed