फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Quilt fire, scorched brother-in-law

रजाई में लगी आग, साले-बहनोई झुलसे

Mon, 06 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 06 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Quilt fire, scorched brother-in-law
fire - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भराव गांव में शनिवार रात रजाई में आग लगने से साले-बहनोई झुलस गए। दोनों कमरे में बेड पर सो रहे थे । मच्छराें की वजह से धुआं करने के लिए तसले में आग सुलगाई थी। शरीर में आंच लगने पर जानकारी हुई। शोर मचाने पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने रजाई पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


सीतापुर के थाना पिसावां के भुड़वा गांव निवासी सुशील (35) गुरुवार को अपनी ससुराल टड़ियावां के भराव गांव आया था। सुशील शनिवार रात साले प्रदीप (30) के साथ बेड पर लेता था । उसके साथ में प्रदीप का पुत्र पियूष भी सोया था। मच्छरों की वजह से प्रदीप ने तसले में धुआं करने के लिए आग जला रखी थी। तसले को बेड के पास रख लिया था ।
विज्ञापन


देर रात रजाई जलती आग पर गिर गई। जिससे रजाई जलने लगी। आंच लगने पर प्रदीप की आंख खुल गई। उसने शोर मचाकर सुशील को उठाया। दोनों ने पियूष को बचाने के लिए रजाई को फेंकने का प्रयास किया। जिसमें प्रदीप और सुशील के हाथ जल गए। शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर आ गए। रजाई पर पानी डालकर आग बुझाई। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed