{"_id":"5e404c538ebc3ee61d7fa374","slug":"question-paper-will-reach-the-examination-center-from-10-buses-between-security-arrangements-hardoi-news-knp5436011134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 बसों से परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे बोर्ड पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 बसों से परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे बोर्ड पेपर
विज्ञापन
हरदोई। बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र सोमवार को जिले के समस्त 119 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बसों से पहुंचाए जाएंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रूट चार्ट भी तैयार किया है।
जिले के 96 हजार बोर्ड परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन से सात फरवरी तक केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। अब विषयवार पेपरों को शिक्षा विभाग के अधिकारी सेंटरों तक पहुंचाएंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद रूट चार्ट तैयार किया गया है। रूट चार्ट के अनुसार सोमवार को जिले के समस्त 119 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेपरों को पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 10 बसों को लगाया गया है। प्रत्येक बस पर शिक्षा विभाग का एक राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहेगा। इसके अलावा इंस्पेक्टर रैंक का एक पुलिस कर्मी व सशस्त्र गार्ड भी रहेंगे। सभी बसों के रूट चार्ट होंगे। उसी के अनुसार वह सेंटरों पर पेपर के बंडल उतारते रहेंगे।
आला अधिकारियों की रहेगी नजर : डीआईओएस
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि बस को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में लेकर भेजा जाएगा। इसके अलावा इनके रूट के अनुसार अलग-अलग व्यवस्थाएं करके निगरानी की जाएगी। इसको गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को कापियां लेने पहुंचेंगे चार सेंटर
डीआईओएस ने बताया कि जो चार सेंटर कापियां नहीं ले गए हैं वह मंगलवार को आएंगे। चारों किसी न किसी आवश्यक कार्यो में व्यस्त थे। उनके द्वारा कारण बताए गए हैं।