फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Put to the test material influx

परीक्षा सामग्री लेने को लगा तांता

Sun, 08 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Put to the test material influx

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए विभाग की ओर से तैयारियां तेज हो गई है। वहीं सामग्री का वितरण शनिवार को भी जारी रहा। ज्ञात

विज्ञापन
हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर विभाग में तैयारियां जोरों पर चल रही है।

शुक्रवार से विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू हुआ था। सामग्री का वितरण दूसरे दिन भी जारी रहा। इस कारण शनिवार को भी डीआईओएस कार्यालय में स्कूल कर्मियों का तांता लगा रहा। स्कूल की सामग्री पाने को काउंटर पर भीड़ रही। वहीं विभाग ने कक्षा निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परीक्षा को लेकर जिले के विद्यालय संचालक सक्रिय हो गए है। छात्रों को प्रवेश पत्र वितरण के नाम पर उनका आर्थिक दोहन शुरू हो गया है। स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों से संबंधित स्कूलों के संचालकों ने सांठ गांठ शुरू कर दी है। जिले में पूरे सत्र सन्नाटे में रहने वाले विद्यालयाें में विद्यार्थियों और अभिभावकोें की भीड़ जुटने लगी है।

इस बार कई ऐसे विद्यालय परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। जिनकी क्षमता तीन सौ से अधिक नहीं है और उनको विभाग की ओर से एक हजार से 12 सौ विद्यार्थियों को आवंटन कर दिया गया है।

विद्यालय संचालक विद्यालय में फर्नीचर आदि की व्यवस्था में जुट गए हैं, वहीं डीआईओएस जेपी मिश्र का कहना है सभी कुछ जिला समिति ने तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed