फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pushed by the police who reached to open the jam, two injured, report on 29

Hardoi News: जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की, दो घायल, 29 पर रिपोर्ट

Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pushed by the police who reached to open the jam, two injured, report on 29
बावन। सड़क जाम किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से जाम लगाने वाले लोगों ने जमकर अभद्रता की। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई। घटना में दो सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। पूरे मामले में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों का शांतिभंग में चालान भी कर दिया है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार सुबह लगभग दस बजे एक शख्स अपनी कार से जा रहा था। कीचड़ होने के कारण कुछ छींटें उधर से निकल रहे युवकों पर पड़ गईं। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बाद में कुछ लोगों ने सांडी-शाहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर बावन चौकी प्रभारी व्यास यादव, उपनिरीक्षक कैलाश यादव, उपनिरीक्षक हरिमिलन सिंह, दीवान विनोद यादव, प्रफुल्ला सिंह, मंदीप चौधरी आदि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जाम लगाए ग्रामीणों को समझाया, लेकिन यह लोग पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाने के साथ गाली गलौज करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। इसकी सूचना पर लोनार कोतवाली से और पुलिस बल भेज दिया गया। घटना में दीवान विनोद यादव और सिपाही प्रफुल्ल सिंह यादव को मामूली चोटें आईं। पुलिस को देखकर ग्रामीण भाग गए। पुलिस ने रामनिवास, विनोद, राजपाल, सरोजनी और रामप्यारी को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक कैलाश यादव की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद और 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed