{"_id":"609042ed8ebc3efbf12aa6e9","slug":"punishment-hardoi-news-fair-outside-kakhi-coud-not-shake-the-supotter-rally-hardoi-news-knp626604295","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर सजा खुशियों का मेला, खाकी भी न हिला सकी समर्थकों का रैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर सजा खुशियों का मेला, खाकी भी न हिला सकी समर्थकों का रैला
विज्ञापन
हरदोई। एक तरफ मतगणना केंद्रों के अंदर दोपहर बाद तक वोटों की गिनती जारी रही, तो दूसरी ओर जैसे जैसे प्रत्याशियों की जीत घोषित होती रही। वैसे वैसे मतगणना केंद्रों के बाहर जश्न का माहौल दिखता रहा। यह बात और है कि बीच बीच में पुलिस रोक टोक करते व डंडा फटकारती रही पर जीत की खुशियों पर खाकी का पहरा नहीं चल सका......
पॉलिटेक्निक केंद्र के बाहर समर्थकों का रैला दोपहर बाद तक जारी रहा। पुलिस मतगणना केंद्र के बाहर समय-समय पर समर्थकों को रोड से हटाती नजर आई पर उत्साह से लबरेज समर्थकों के हुजूम को कुछ समय के लिए हटा सकी।
बावन रोड पर मतगणना केंद्र के बाहर खुशियों का मेला सा दिन भर लगा रहा। खाने पीने के ठेले से लेकर अबीर गुलाल तक यहां बिकता नजर आया। जीत की सूचना आते ही यहां पर लोगों द्वारा समय समय पर नारेबाजी भी की जाती रही।
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक केंद्र के बाहर जमीन पर फूल मालाओं की फड़ भी लगी दिखी। जिस पर जीते प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ समय समय पर लगती दिखाई दी। जीत का सेहरा बांध कर बाहर प्रत्याशी के आते ही समर्थकों द्वारा फूल व माला की खरीदारी जारी हो जाती।
मतगणना केंद्र के बाहर समर्थक सोमवार को दोपहर बाद तक अपने प्रत्याशियों की जीत की गणित भाग लगाते रहे। इसके अलावा जैसे-जैसे तापमान बढ़ता दिखाई दिया, वैसे-वैसे समर्थकों की प्यास भी बढ़ती दिखाई दी। जिसके बाद समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर लगे हैंडपंप पर अपनी प्यास बुझाते नजर आए।
भले ही आयोग व जिला प्रशासन की ओर से जीत प्रत्याशियों को जुलूस निकालने पर रोक रही हो पर ग्रामीण अंचलों में किसी न किसी बहाने लोग जुलूस की शक्ल में गुजरते दिखाई दिए। पॉलिटेक्निक मतगणना केंद्र के बाहर भी जीत तय होने के बाद बाइकों पर समर्थक अबीर गुलाल उड़ाकर जाते दिखे।