{"_id":"6a15e5d59773254ab603d57b","slug":"pulses-and-food-items-are-likely-to-rise-in-price-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150447-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीजल के बढ़े दाम, दाल और खाद्य सामग्रियों पर महंगाई के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीजल के बढ़े दाम, दाल और खाद्य सामग्रियों पर महंगाई के आसार
Tue, 26 May 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21- दुकान पर बिक्री को रखीं दालें। संवाद
हरदोई। तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ा दिए। इस बढ़ोतरी ने अब आम आदमी की जेब पर काफी बोझ डाल दिया है। पेट्रोल और डीजल महंगा होने से अब लोग माल भाड़ा बढ़ने की संभावना से घिरे हुए हैं। जिसका खाद्य सामग्रियों पर असर पड़ेगा। जिले में अभी खाद्य सामग्रियों के दाम स्थिर हैं, लेकिन 10 प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ने की संभावनाओं ने खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने की आशंका लग रही हैं।
पेट्रोल-डीजल के दामों ने मध्यवर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले से ही घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में अगर खाने-पीने की चीजें और महंगी हुईं तो थाली का स्वाद बिगड़ना तय है। हालांकि, जिले के स्थानीय बाजारों और मंडियों में फिलहाल खाद्य सामग्रियों के दाम स्थिर बने हुए हैं। थोक और रिटेल व्यापारियों का मानना है कि यह स्थिरता ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। बाहरी राज्यों और दूर-दराज के जिलों से आने वाले माल पर जैसे ही नया माल भाड़ा लागू होगा, वैसे ही जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छूने लगेंगी। फिलहाल दालों और खाद्य सामग्रियां पहले से ही महंगी बनी हुई हैं। बता दें, कि थोक में बिकने वाली अरहर की दाल 110 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
इसी प्रकार थोक मंडी में चना की दाल 70 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 85 रुपये, उड़द दाल 92 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं, सब्जी में पड़ने वाले मसालों की दामों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। खाद्य सामग्री के दाम तो पहले से ही बढ़े चल रहे हैं लेकिन अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से कारोबारी 10 प्रतिशत तक दाम बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
बाजार में दालों और अन्य जरूरी खाद्य सामग्रियों के दाम पहले से ही बढ़े हैं। घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में अगर खाने-पीने की चीजें और महंगी हुईं तो थाली का स्वाद बिगड़ना तय है।
शिवानी पांडेय, गृहिणी
खाद्य सामग्रियों में वैसे तो अभी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा तो बढ़ा है लेकिन थोक सामग्री में महंगाई में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि, अब दाम बढ़े तो माल भाड़ा बढ़ने से कुछ वृद्धि देखी जा सकती है।
अनिल कुमार अग्रवाल
थोक, किराना व्यापारी