{"_id":"f36477c2b83a3dc0099adedfbf1aa419","slug":"pulse-poiio-rally-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पल्स पोलियो रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पल्स पोलियो रैली निकाली गई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और जीरो
विज्ञापन
से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो बूथ तक ले जाने को शनिवार को शहर में
जागरूकता रैली निकाली गई। उधर, पिहानी में यूनीसेफ के तत्वावधान में मदरसे
के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से बच्चों को बूथ पर लाकर दवा
पिलाने की अपील की।
रैली में स्कूल के विद्यार्थियाें ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। शनिवार को गांधी भवन से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रविवार से शुरू होने वाले अभियान के प्रथम दिन ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर उनको दवा की खुराक दी जाए।
रैली गांधी मैदान से चल कर नगर के नुमाइश चौराहा सहित प्रमुख मार्गो ंसे होते हुए वापस गांधी मैदान में समाप्त हुई। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी कुमार, नगर संसाधन केंद्र के एबीआरसी प्रशांत द्विवेदी, समाज सेवी आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
उधर, पोलियो अभियान को लेकर यूनीसेफ के तत्वावधान में मदरसे के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। मदरसा अहयाउलउलूम के प्रधानाचार्य मौलाना उसमान गनी मजाहिरी ने भी पोलियो जैसी बीमारी से बचने को थोड़ी और सक्रियता दिखाने की जरूरत बताते हुए अल्पसंख्यक मोहल्लों से बच्चों को बूथ तक लाने की नसीहत दी।
मदरसा छात्रों ने इस्लामगंज इलाके में पोलियो जागरूकता रैली निकालते हुए अभियान संबंधी नारे लगाए और पोलिया बूथ तक आने का बच्चों को संदेश दिया। इस दौरान हाफिज सलीमुल्लाह, हाफिज महमूद हाफिज मतीन अंसारी, यूनीसेफ की ओर से सीएमसी नाज फातिमा व हिना ने सक्रिय भागीदारी की।