फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Prsola four goats were eating leopard

परसोला में चार बकरों को खा गया तेंदुआ

Thu, 29 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 29 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prsola four goats were eating leopard
चार जानवरों की मौत से डरे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
परसोला गांव में बुधवार को तेंदुआ चार बकरों को मारकर खा गया और एक गाय को मार डाला। हमले में एक बकरी भी घायल हुई। पांच जानवरों की मौत से गांव में दहशत है। सूचना पर कोतवाली पुलिस तो गांव पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम नहीं आई। दहशत का आलम ये है कि शाम होते ही लोग घरों में कैद हो गए।

कटरी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार को परसोला गांव के छुटकउनू के बकरे और बकरियां बाहर टीले पर बंधी थी। दोपहर करीब 11 बजे किसी जानवर ने हमला कर चार बकरों को मारा डाला। जानवर बकरों को खा गया था। बकरी पर भी जानवर ने हमला किया। दोपहर करीब तीन बजे इसी गांव के दूसरे छोर पर कौशल की गाय बंधी थी, उसे भी मार डाला। गांव के अक्कू सिंह, कौशलेंद्र, ने बताया कि इसके पहले जानवर अरविंद कुमार की भैंस को भी मार चुका है।
विज्ञापन


पड़ोसी गांव देवीपुरवा के एक भैंस को पंजा मार कर घायल कर दिया था। जानवरों पर लगातार हो रहे हमले से कटरी के लोगों में दहशत है। बुधवार घटना के बाद लोगों ने पूरा दिन बच्चों को घरों में कैद रखा। सूरज ढलते ही लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग की टीम सक्रिय नहीं है। सूचना पर कोतवाली से एसआई यशपाल सिंह गांव पहुंचे उन्होंने, बताया कि गांव में चार बकरे व एक गाय जानवर ने मार डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम कर रही कांबिंग
टीम देवीपुरवा गांव के आसपास कांबिंग कर रही थी। परसोला में बुधवार को हुए हमले की कोई सूचना नहीं है। परसोला के लोगों को सूचना देनी चाहिए थी। आपसे जानकारी मिली है, टीम गांव भेजी जा रही है। -जीसी त्रिपाठी, प्रभारी डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed