फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Provide education for children Teacher '

‘बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें टीचर’

Sun, 06 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 06 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
" Provide education for children Teacher '

सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद नरेश

विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था को चीन व पाकिस्तान प्रभावित करने में जुटे हुए हैं। इस ओर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। देश हित में कोई भी कार्य होने पर सपा पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, सीमा पर आतंकवाद पर केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए।

वह शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गांधी भवन सभागार में हुए टीचर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने टीचरों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि देश की सीमा पर बढ़ रहे आतंकवाद से देश के जवान शहीद हो रहे हैं। वहीं देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

केंद्र सरकार को इस ओर गंभीरता से सोचना होगा। केंद्र सरकार अगर देश हित में कोई निर्णय लेती है तो सपा हमेशा उनका साथ देगी। उनका विरोध राजनैतिक स्तर पर है देश हित में नहीं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विद्यार्थियों के लिए नींव का काम करती है।

यह यदि कमजोर रह गई तो बच्चा आगे चल कर कुछ भी हासिल नहीं कर सकता, इसलिए सभी टीचरोें का दायित्व है कि वह अपने दायित्वों को निर्वहन ईमानदारी से करे और बच्चे की नींव को मजबूत करे। तभी वह आगे चल कर देश सफल नागरिक बन ऊंचे ओहदे पर पहुंच सकेगा। उन्होंने का कि दूरस्थ गांव के बच्चों को भी शिक्षा की आवश्यकता है।

कहा कि वहां पर भी टीचर होने चाहिए। विभाग उन स्थानों पर भी टीचरों का नियुक्ति करे। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने कहा कि इस बार टीचर सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों टीचरों को सम्मानित किया जा रहा है। जिनका चयन बेहद ही ईमानदारी के साथ किया गया है।

इसमें कोई भी शिक्षक पदाधिकारी, एबीआरसी, एनपीआरसी और परिचित टीचर को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने टीचरों को बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने की अपील की। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने सांसद नरेश अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। टीचरों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्या, जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश त्यागी, जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी, सपा नेता प्रदीप कुमार, ब्लाक प्रमुख सुरसा संजय मिश्र समेत कई टीचर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed