फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Protesting against logging in Collectorate

मन्नापुरवा में जलभराव पर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी

Thu, 26 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 26 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Protesting against logging in Collectorate

मन्नापुरवा में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने सहित जनहित की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अवनींद्र कुमार ने कहा कि ग्राम मन्नापुरवा मजरा हरदोई देहात विकास खंड सुरसा में जलभराव की समस्या है। गांव में पानी निकास की व्यवस्था नहीं है। नाली एवं खड़ंजा नहीं है। इससे गांव में जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन


अत: गांव में नाली बनवाकर खड़ंजा ऊंचा बनवाया जाए जिससे पानी निकास की समस्या हल हो सके। उन्होंने कहा कि गांववासियों के लिए पीने के पानी की समस्या है। गांव में जो इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, वह भी खराब हैं। गांव में कम से कम10 इंडिया मार्का हैंडपंप और लगवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव में बिजली की समस्या है। रात के समय लोग कीचड़ में गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। उन्होंने मांग की कि बिजली के पोल लगवाकर आपूर्ति करवाई जाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।


ज्ञापन में वृद्धावस्था पेंशन को खाते में भेजे जाने, बेरोजगारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराए जाने, अनुसूचित जाति के गरीब व्यक्तियों के बच्चों के लिए जूनियर हाईस्कूल स्वीकृत कराए जाने की मांग भी की गई है। इस मौके पर शिव चरन लाल वर्मा, महेश बाबू गौतम, मनोज कुमार अरुण, चंद्र प्रकाश, सुदेश कुमार, उग्रसेन, गुड्डू, झम्मनलाल, नत्थूालाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed