{"_id":"5db48e998ebc3e93d62b21ac","slug":"protest-against-sergon-in-slap-case-hardoi-news-knp522231322","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जन पर मरीज को थप्पड़ मारने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जन पर मरीज को थप्पड़ मारने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल के सर्जन पर तीमारदारों ने मरीज को थप्पड़ मारने का आरोप लगा हंगामा कर दिया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी रुचि (15) पुत्री रामविलास को मारपीट में गर्दन में चोर्टें आइं हैं। शनिवार को दर्द होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सर्जन ने उपचार किया। रामविलास का आरोप है कि सर्जन ने गर्दन ऐंठ दी। जिससे रुचि दर्द से चीखने लगी। इस पर गुस्साए सर्जन ने उसे थप्पड़ मार दिया।
तीमारदारों के विरोध करने पर सर्जन ने मरीज को वार्ड से निकाल दिया। चिकित्सक की हरकत से नाराज तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद तीमारदारों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 (आशा ज्योति केंद्र) पर शिकायत की। टीम की काउंसलर प्रज्ञा मिश्रा ने मौके पर पहुंच जांच की। जांच में मारपीट से चोटें आने पर पीड़िता की मदद के लिए चाइल्ड लाइन में को सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम मेंबर सरिता अग्रवाल ने पूछताछ की। उन्होंने थाने में सूचना देकर किशोरी की मदद करने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। वहीं सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत नहीं की है।