Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   protest against liquor shops

Hardoi News: शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल

Sun, 29 Nov 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest against liquor shops
फोटो 29 एचएएमपी 18- मनकी खुर्द गांव में शराब ठेका हटवाने की मांग करती महिलाएं। संवाद
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के मनकी खुर्द गांव में संचालित देशी शराब के ठेके के विरोध में मनकी कला गांव की 24 से अधिक महिलाओं ने ठेके का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब ठेके को गांव से हटाने की मांग उठाई और चौकी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनकी खुर्द गांव में सरकारी देसी शराब का ठेका संचालित है। आरोप है कि इस ठेके से मनकी कला सहित आसपास के गांवों में दुकानों के माध्यम से शराब की बिक्री कराई जाती है। महिलाओं का कहना है कि रात में ठेका बंद होने के बाद भी लोगों को शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। शराब पीकर घर पहुंचने वाले लोग परिवार में गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करते हैं जिससे महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी समस्या को लेकर महिलाएं शराब ठेके के सामने एकत्र हुईं और धरना-प्रदर्शन करते हुए ठेके को गांव से हटाने की मांग की। महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के दौरान मौके पर पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया जिसके बाद सभी महिलाएं अपने घर लौट गईं। प्रदर्शन के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------


मनकी खुर्द गांव में महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी हुई है। स्थानीय पुलिस से बात कर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-शंकर पाल, सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन-2 बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed