{"_id":"69a9bc1e65c75c12cc03fabd","slug":"procession-taken-out-holi-celebrated-with-joy-with-phag-songs-hardoi-news-c-213-1-hra1001-145913-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निकाली शोभायात्रा, फाग गीतों संग उल्लास से मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निकाली शोभायात्रा, फाग गीतों संग उल्लास से मनाई होली
विज्ञापन
फोटो 37: बिलग्राम के मंशानाथ मंदिर पर होली मिलन में शामिल नगरवासी। संवाद
बिलग्राम/शाहाबाद/मल्लावां/भरावन/पाली/हरपालपुर। रंगों और आपसी भाईचारे के त्योहार होली को ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार होली पर फाग गीतों और होरियारों की टोली दिखाई दी। वहीं होली मिलन समारोह भी हुए। लोगों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाया और गले मिले।
बिलग्राम नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिकादहन के बाद बुधवार को रंगोत्सव की धूम रही। शाम को श्रीबाबा मंशानाथ मंदिर पर होली मिलन समारोह की शुरूआत बाबा भोलेनाथ के पूजन-अर्चन से हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर ने लोगों से गले मिलकर होली की बधाई दी। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजा रमन गुप्ता भी कार्यक्रम में नगरवासियों से मुलाकात की और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। अनिल कटियार, प्रदीप यादव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शाहाबाद नगर में होली महोत्सव समिति की तरफ से मुख्य मार्गों से अबीर-गुलाल उड़ाते हुए परंपरागत शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका कार्यालय के सामने से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भाजपा के जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, हरिनाथ त्रिपाठी, अध्यक्ष जय नाथ त्रिपाठी, कमलेश रस्तोगी, मुकेश अवस्थी, पूर्व सभासद संजय तिवारी, लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, मोनू त्रिपाठी, रानू त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा व प्रमोद रस्तोगी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
मल्लावां। सुबह से शाम तक लोगों ने जमकर रंगोत्सव मनाया। युवकों की टोलियों ने जमकर रंग खेला। नगर के मोहल्लों में लाउडस्पीकर व डीजे पर फिल्मी गीत बजते रहे। युवाओं व बच्चों ने खूब डांस किया। मोहल्लों में टोलियों में निकली महिलाओं ने भी एक-दूसरे को होली की बधाई दी। होरिहारों की टोलियां मोहल्लों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर घूमीं। फाग टोलियों ने बंदीपुर, श्यामपुर कटरा, बड़ा चौराहा, गंगारामपुर में फाग गीत गाए। विधायक आशीष सिंह आशू, भाजपा नेता राजेश पाठक, चेयरमैन प्रतिनिधि परवेज आलम, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जयसवाल आदि ने होली की शुभकामनाए दीं। भरावन क्षेत्र के लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर होली त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया। भैसासुर और जगसरा में ढोलक की थाप पर फाग गीत गाए गए।
पाली। कस्बा में बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। डीजे पर होली के गानों पर लोग थिरकते भी दिखे। सांडी नगर में चर्चित चाचर जुलूस मोहल्ला नौशहरा से मुंशीगंज तक निकाला गया। इस मौके पर राजेश अग्निहोत्री, राम किशोर अग्निहोत्र, हर्ष मिश्रा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।