{"_id":"6745e40251a81c851f93b3310f35f148","slug":"problems-tells-bsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने संगोष्ठी में बीएसए को गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने संगोष्ठी में बीएसए को गिनाईं समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले
विज्ञापन
शनिवार को शिक्षक भवन में आयोजित संगोष्ठी में टीचरोें ने बीएसए को
समस्याएं गिनाईं, जिनका बीएसए ने निस्तारण का आश्वासन दिया।
शिक्षक भवन में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने टीचरों की समस्याओं के विषय में बताते हुए कहा कि नवीन अंशदायी पेंशन योजना हेतु कटौती शीघ्र प्रारंभ की जाए, पदोन्नति प्राप्त टीचरों को पदोन्नति का वेतन दिया जाए, पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके टीचरों की पदोन्नति की जाए।
विगत चार माह से परिवर्तन लागत प्राप्त नहीं हुई है। इससे एमडीएम योजना प्रभावित हो रही है, उसको दिया जाए। सितंबर माह से रसोइयों को वेतन नहीं दिया गया। शिक्षण सत्र बीतने को है, मगर अभी तक अनुदान व अनुरक्षण अनुदान राशि विद्यालयों को नहीं भेजी गई।
निशुल्क यूनिफार्म का वितरण का कार्य पूर्ण होने के बाद भी उसकी अवशेष 25 फीसदी धनराशि नहीं भेजी गई, वर्ष 12 के माह फरवरी व मार्च की परिवर्तन लागत विद्यालयों को नहीं दी गई। शिक्षामित्र से सहायक टीचर बने शिक्षामित्रों का वेतन भुगतान किया जाए।
संगोष्ठी में मौजूद बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने टीचरों की समस्याओें का निदान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री विपिन सिंह, अंर्तयामी बाजपेई, गजेंद्र सिंह, करुणेंद्र प्रताप सिंह, अनंतराम राम पांडेय, कुमुदिनी, लक्ष्मी देवी, जुबैदा बेगम आदि मौजूद थे। संचालन हरिशंकर मिश्र ने किया।