{"_id":"5db883178ebc3e01622a4052","slug":"private-bus-driver-suicide-hardoi-news-knp5225324156","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस के चालक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस के चालक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई में मृतक के घर के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
फोटो 06- मृतक के घर के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग। अमर उजाला
बस चालक ने फांसी लगाकर जान दी
- घर में लटकता मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर के मोहल्ला चौहानथोक में सोमवार रात प्राइवेट बस के चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस घरेलू कलह की बात कह रही है।
चौहानथोक निवासी साजिद (48) पुत्र मक्का निजी बस चालक था। उसके परिवार में पत्नी, पुत्र रजा व दो पुत्रियां हैं। वह उन्नाव-कानपुर मार्ग पर बस चलाता था। परिजनों के मुताबिक वह सोमवार को वह घर में था। देर शाम खाना-खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह परिजनों ने कमरे में उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। फिलहाल परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।