फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Principal in charge of Naira Samvilian School suspended

Hardoi News: नैरा संविलियन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित

Thu, 04 Sep 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Principal in charge of Naira Samvilian School suspended
हरदोई। स्कूल से गैरहाजिरी और विद्यालय संचालन व साफ-सफाई आदि पर ध्यान न दिए जाने पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने कछौना के नैरा संविलियन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाधपिका को निलंबित कर दिया है। उन्होंने भरखनी के बीईओ को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने यह कार्रवाई कछौना के बीईओ की संस्तुति पर की है। बताया कि कछौना बीईओ डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने नैरा संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीपिका तिवारी गैरहाजिरी थीं। अभिलेखों के परीक्षण में दीपिका तिवारी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर बने हुए थे। बिना किसी सूचना और अवकाश स्वीकृत कराए स्कूल से गैरहाजिरी और रजिस्टर पर अग्रिम तिथियों में हस्ताक्षर पर बीईओ ने नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन

निरीक्षण में बताया गया कि दीपिका तिवारी सभी अभिलेख अपने पास लखनऊ में रखती हैं। कभी-कभार ही विद्यालय आती हैं और हस्ताक्षर सभी दिनों के बना देती हैं। स्फाफ से भी व्यवहार ठीक नहीं हैं। स्कूल में घास खड़ी मिली। शौचालय ठप था और कंपोजिट ग्रांट खर्च नहीं की गई थी। बताया कि पंजीकृत 175 छात्र में से 76 उपस्थित मिले थे। रसोईया और अन्य शिक्षकों ने बताया कि करीब उतने ही छात्र रोज आते हैं। बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका को कछौना ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed