फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Prime Minister Employment Generation General, OBC cheat

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में सामान्य, ओबीसी को धोखा

Sat, 16 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 16 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Employment Generation General, OBC cheat
young - फोटो : images

हरदोई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में ऑनलाइन हुए आवेदनों में सामान्य व पिछड़ा वर्ग के आवेदकाें को चयन से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। केंद्र सरकार की नई गाइड लाइन में अब अनुसूचित जाति व जनजाति को ही लाभ दिए जाने के निर्देश हैं। नए नियमों के आने से ऑनलाइन आवेदन कर चुके आवेदक ही नहीं बल्कि संबंधित खादी ग्रामोद्योग व उद्योग केंद्र के अधिकारी भी सकते में हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने वाले शिक्षित बेरोजगारों को बैंकाें के माध्यम से 25 लाख तक की उत्पादन आधारित परियोजनाएं एवं 10 लाख तक की सेवा आधारित परियोजनाएं लगा सकने का लाभ प्रदान किया जाता है। इसको लेकर समिति के अधिकारी साक्षात्कार लेते हैं और उसके बाद बैंकाें के माध्यम से चयनित फाइलों पर बैंक नियमानुसार ऋण जारी करते हैं।
विज्ञापन


खादी ग्रामोद्योग एवं जिला उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केंद्र भी इन योजनाओं का संचालन करते हैं। नई गाइड लाइन में अब सिर्फ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति को ही लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि निश्चित तौर पर पिछले आवेदनों में से सामान्य व ओबीसी वाले रिजेक्ट कर दिए जाएंगे और एससी व एसटी वाले ही स्वीकार किए जाएंगे। इस बार फिर से 31 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं।

खादी ग्रामोद्योग से 68 बेरोजगार होंगे निराश
10 जुलाई तक खादी ग्रामोद्योग में लिए गए आवेदनों में 76 आवेदन पत्र आए हैं जिनमें से अनुसूचित जाति के सिर्फ आठ आवेदन हैं। जबकि सामान्य व पिछड़ा वर्ग के 76 आवेदन हैं। गाइड लाइन बदलने के बाद इन 76 बेरोजगारों को निराशा हाथ लगेगी।


उद्योग केंद्र भी तोड़ेंगे 100 से अधिक सपने
उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र सर्वेश्वर शुक्ला का कहना है कि उन्हें खुद ताज्जुब है। पर सरकार की नई गाइड लाइन आई है जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति को ही लाभ दिया जाना है। उनके विभाग में मांगे गए आवेदनों में 100 से ऊपर आवेदन आने की सूचना है। यहां पर सामान्य व ओबीसी की संख्या अधिक होगी। उनके  निश्चित रूप से सपने पूरे होने से पहले ही चकनाचूर होंगे। अनुसूचित जाति व जनजाति को लेकर आवेदन जल्द मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed