{"_id":"65f87f9399d8a087130f76fa","slug":"prime-minister-accused-of-fraud-in-housing-scheme-arrested-after-seven-years-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112143-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आवासीय योजना में फर्जीवाड़े का आरोपी प्रधानपति सात साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आवासीय योजना में फर्जीवाड़े का आरोपी प्रधानपति सात साल बाद गिरफ्तार
Mon, 18 Mar 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में वर्ष 2017 में अपात्रों और मृतकों के नाम आवास आवंटित कर धन निकाल लेने के मामले में आखिरकार पुलिस ने तत्कालीन ग्राम प्रधान शरीफ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया।
मौजूदा समय में शरीफ की पत्नी शबाना सिद्दीकी ग्राम प्रधान हैं। हरियावां पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया। खास बात यह है कि छोटे-छोटे वारंटियों की गिरफ्तारी की जानकारी देने वाली पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी की बात को छिपाती रही।
हरियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत भदेउरा में वर्ष 2017 में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का खुलासा अमर उजाला ने किया था। इस मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान शरीफ सिद्दीकी, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी बालकराम, शरीफ के रिश्तेदार सद्दाम हुसैन समेत कुछ बैंक कर्मियों पर भी एफआईआर हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस तब से अब तक शरीफ सिद्दीकी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। न्यायालय से कई बार उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की के आदेश जारी हो चुके थे, लेकिन पुलिस उस पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर रही थी।
सोमवार को पुलिस ने शरीफ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरे मामले को मीडिया से छिपाने की भरसक कोशिश भी की गई। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने सिर्फ इतना ही कहा कि शरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।